दिल हैं कि मानता नहीं

दिल हैं कि मानता नहीं 

बरसों बाद आज वहीं,
 कॉलेज की टपरी पर,
एक लड़का और एक लड़की,
को साथ में हाथों में हाथ रखकर,
प्यार की कसमें खाते हुए देख,
इस दिल को फिर से वहीं बातें, 
वहीं कसमें याद आने लगे,

जब किसी ज़माने में,
 हाथों में हाथ रखकर,
हमने भी कभी साथ निभाने की,
 प्यार की कसमें खाई थी,
वह मौसम बदलते ही,
 हवा के झोंकों के साथ,
हवा में गुल गई, 
जैसे कि कभी थी ही नहीं,
 यह बात आज तक मेरा
 दिल हैं कि मानता नहीं।
          और
ना जाने क्यों, 
आज भी इस टूटे दिल को
उसका इसी जगह इंतज़ार हैं, 
मैं जानती हूँ, 
अब ऐसा हो नहीं सकता,
मगर क्या करे, 
यह " दिल हैं कि मानता नहीं, "

उसके इंतजार में आज भी,
जैसे यह पागल सी
आँखें उसे हर जगह ढूंढ रही हैं, 
         और
कभी कभी सोचती हूँ, कि 
एक ना एक दिन तो तुम्हें,
मेरी याद ज़रूर सताएगी,
          और
ये पागल दिल कहता है, कि 
शायद आज भी,
तेरे दिल के एक कोने में,
मेरे और मेरे प्यार की लिए,
थोड़ी जगह तो जरूर होगी, 
           और
मैं यह भी अच्छे से जानती हूँ, कि 
यह सच नहीं हो सकता, 
मगर फिर भी
तेरे आने की उम्मीद, 
आज भी बनाए रखा है,
क्योंकि आज भी यह
 दिल हैं की मानता नहीं।


Bela...

Comments