अगर हो सके तो ( SHAYARI )

           अगर हो सके तो


अगर हो सके तो,

लौटा दो मुझे

मेरे वह बीते हुए पल,  

जो कभी तेरे साथ बिताए थे,


अगर हो सके तो,  

लौटा दो मुझे

मेरे वह एहसास,  

जो मैंने कभी तुम्हारे साथ,  

महसूस किए थे, 


अगर हो सके तो, 

लौटा दो मुझे

मेरी वह मुस्कान,

जो आज एक अलमारी में, 

धूल खाती कैद है, 


अगर हो सके तो, 

लौटा दो मुझे

मेरी वह बेवजह की हंसी, 

जो तेरी बातों पर रुकती नहीं थी, 


अगर हो सके तो, 

लौटा दो मुझे

मेरा वह वजूद, 

जो तुमने मुझ से छीन लिया है, 


अगर हो सके तो, 

लौटा दो मुझे

मेरा प्यार, 

जो कहीं खो चुका है, 

इन बदनाम गलियों में। 

Bela...



Comments