बस एक आख़िरी वादा
ख़ैर... तुमसे सारी उम्र प्यार करने का वादा,
ज़िंदगी भर तुम्हें साथ देने का वादा,
वो तो हम निभा ना पाएँगे।
माना कि यूँ तो हमने आप से रिश्ता तोड़ने के बाद,
सारे हक़ खो दिये हैं,
फिर भी अगर कहीं आप को लगे,
कि हमने आप से कभी थोड़ा सा भी प्यार किया था,
तो उस प्यार के हक़ से कुछ माँगना चाहते हैं।
फिर भी आज जाने से पहले
बस एक आख़िरी वादा चाहते हैं तुमसे।
कहीं किसी रोज़, किसी डगर,
राह चलते अगर हम टकरा जाएँ भूले से,
तब भी एक अजनबी की तरह हमसे मुँह मोड़ लेना,
और तुम अपने रास्ते चलते जाना।
बस इतना याद रखना,
कि अब से हम एक अजनबी के अलावा
एक दूसरे के लिए और कुछ भी नहीं...
इसके बाद तुमसे कभी कुछ नहीं माँगेंगे,
नाहीं तुम्हें कभी परेशान करेंगे।
बस एक आख़िरी वादा...
स्व-रचित
Bela...
Comments
Post a Comment