पागलपन
ये मेरा पागलपन नहीं तो और क्या है ?
तुमसे इश्क़ करना,
रातों को नींद ना आना,
रातों को तारे गिनते रहना,
दिन रात तुझे याद करना,
दिन रात तेरे बारे में सोचते रहना,
तेरी याद मैं आँसू बहाना,
बिना वजह किसी बात पे मुस्कुराना,
कोरे कागज़ पे तेरा नाम लिखते जाना,
इधर उधर हर जग़ह तुझे ढूँढ़ते रहना,
तेरे सामने ना होने पर तेरी तस्वीर बनाना,
तेरे प्यार में अपने आप से बातें करना,
तेरे प्यार में अपने आप को भी भूल जाना,
लोग मुझे कभी कभी रांझा और फरहाद कहकें बुलाते है,
तेरे प्यार ने मुझे इस क़दर दीवाना बना दिया,
ये मेरा पागलपन नहीं तो और क्या है ?
Bela...
Comments
Post a Comment