आज के बाद
आज के बाद तेरे होंठों की हँसी कम न होगी,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
आज के बाद तेरे रास्तों में,
फूलों की चादर बिछा दूँगा,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
आज के बाद तेरे क़दमों के तले जन्नत होगी,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
आज के बाद तेरी झोली ख़ुशियों से भर दूँगा,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
आज के बाद अगर भूल से भी वादा तोड़ा मैंने,
तो तेरी दी हुई हर सज़ा मुझे मंज़ूर होगी,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
आज के बाद तू-तू नहीं और मैं-मैं नहीं,
तू और मैं से बढ़कर हम "हम" बन जाएँगे,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
आज के बाद तेरे हर फ़ैसले में,
मैं तेरे साथ रहूँगा,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
आज के बाद मेरा दिल सिर्फ़ और सिर्फ़ तेरे लिए ही धड़केगा,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
आज के बाद मेरी हर साँस, मेरा हर पल,
तेरे नाम कर दूँगा,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
आज के बाद तेरी हर शाम इंद्रधनुष के रंगों की तरह रंगीन बना दूँगा,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
इस जनम से लेके उस जनम तक,
तुझे प्यार से बढ़कर प्यार करूँगा,
बस एक बार तू हाँ कह के तो देख।
Bela...
Comments
Post a Comment