यही मेरा प्यार...
तेरे इंतज़ार में
मौसम बदले, साल बदले,
ना बदला तो बस
मेरा इंतज़ार।
कितनी बार कहा था तुझसे,
मुझे दौलत नहीं, शोहरत नहीं,
बस तेरा साथ चाहिए था।
तेरी मोहब्बत से भी ज़्यादा,
मुझे तेरे वक़्त की ज़रूरत थी।
मगर...
तू अपनी दुनिया में इतना मशगूल रहा
कि मेरी ख़ामोशियाँ भी
तुझे कभी सुनाई न दीं।
मैं हर रोज़ तेरा इंतज़ार करती रही,
और तू हर रोज़
"कल मिलेंगे" कहकर चला गया।
आज जब तू लौटकर आया है,
तो बस एक फ़र्क़ है...
उस दिन तेरे पास वक़्त नहीं था,
और आज
मेरे पास ज़िंदगी नहीं।
मेरी साँसें
धीरे-धीरे मेरा हाथ छोड़ रही हैं।
अगर आज
तेरी बाँहों में सिर रखकर
मेरी आँखें हमेशा के लिए बंद हो जाएँ,
तो कोई शिकवा नहीं होगा।
क्योंकि मैं मान लूँगी
कि मेरा सदियों का इंतज़ार
आख़िर तेरी बाँहों में आकर मुकम्मल हुआ।
तेरी यादों के सहारे
जिस तरह हँसकर ज़िंदगी काटी थी,
उसी मुस्कुराहट के साथ
मौत को भी गले लगा लूँगी।
यही मेरा प्यार है...
और जाते-जाते
बस एक बात कहूँगी—
जिसे आप सबसे ज़्यादा चाहते हैं,
उसे महँगे तोहफ़ों से पहले
अपना वक़्त दीजिए।
क्योंकि टूटे हुए दिल
तौहफ़ों से नहीं,
साथ से भरते हैं।
याद रखिए...
जिस दिन किसी अपने के पास
आपके लिए वक़्त नहीं बचता,
उस दिन रिश्ते नहीं टूटते...
बस दिल जीना छोड़ देता है।
— Bela
तो दोस्तों, आप जिसे खुश रखने के लिए दिन रात एक कर देते है, उन से एक बार ज़रूर पूछना कि वह क्या चाहता है ? क्यूंँकि अगर वह जो चाहता है, वही अगर हम उसे नहीं दे सके तो आपकी सारी मेहनत नाकाम हो जाएगी, वह है,
" आपका अपना वक़्त "
हांँ दोस्तों, आज कल ज़िंदगी में आपके वक़्त से ज़्यादा imporatant कुछ भी नहीं। तो जिससे आपको प्यार है, उसे आप अपना वक़्त ज़रूर देना, कही कल ऐसा ना हो की उसके पास आपको देने के लिए वक़्त ही ना हो !
Bela...
https://www.instagram.com/bela.puniwala/
Comments
Post a Comment