सही या ग़लत?
तुम कहो तो हर बात सही,
हम कहें तो हर बात ग़लत,
तुम्हारे फ़ैसले सब सही,
मेरे फ़ैसले सब ग़लत।
तेरी नज़रों में सारा जहाँ सही,
मेरी नज़रों में बस तू सही।
पर तेरी नज़र में,
मेरा तुम्हारे साथ होना ही
शायद सबसे बड़ी भूल,
सबसे बड़ा ग़लत।
तो आख़िरी बार पूछ लूँ,
तुम्हारे लिए मैं सही,
या मैं भी ग़लत?
Bela...
Comments
Post a Comment