वादा रहा... ❤️
चाहे वक़्त कभी तुम्हें बदल दे,
चाहे उम्र अपना असर दिखा दे।
चाहे आँखों पर चश्मा लग लग जाए,
चाहे बालों में सफ़ेदी सी सज जाए।
चाहे वो मासूम मुस्कान पहले जैसी न रहे,
चाहे उम्र तुम्हारी हर अदा बदल दे।
चाहे लफ़्ज़ कभी लड़खड़ा जाएँ,
या कदम पहले जैसे ना रह जाए।
चाहे तुम उम्रभर मुझसे प्यार करो या न करो,
मगर मेरा इश्क़ कभी कम न होगा।
इस जन्म से उस जन्म तक, मैं तुम्हें प्यार से भी बढ़कर प्यार करूंगा।
मैंने तुमसे कल भी मोहब्बत की थी,
आज भी बेइंतहा करता हूँ,
और आने वाला हर कल
तुम्हारे नाम करता रहूँगा।
ये सिर्फ़ अल्फ़ाज़ नहीं...
मेरी रूह का तुमसे किया हुआ वादा है।
और ये मेरा वादा रहा... ❤️
Bela...
Comments
Post a Comment